यमुना नदी में आया उफान बहा ले गया आधा दर्जन से अधिक भैंस- हथिनीकुंड..
अपनी भैंसों को चराने के लिए नदी के आसपास के इलाके में पहुंचे थे।;
सहारनपुर। यमुना नदी में आया उफान चरवाहों की आधा दर्जन से अधिक भैंसों को बहाकर ले गया। हथिनीकुंड बैराज तक पहुंची भैंस वहां पर फंस गई, जिनमें से पांच भैंसों की मौत हो गई है।
शुक्रवार को सहारनपुर जनपद से होकर बहने वाली यमुना नदी में बुरी तरह से उफान आया हुआ है। जानीपुर गांव के चरवाहे रोजाना की तरह अपनी भैंसों को चराने के लिए नदी के आसपास के इलाके में पहुंचे थे।
इसी दौरान यमुना नदी में आया पानी का सैलाब घास चर रही सात भैंसों को बहाकर अपने साथ ले गया। पानी में बही सभी भैंसें बहते-बहते हथिनी कुंड बैराज तक पहुंच गई और वहां जाकर फंस गई, इनमें से पांच भैंसों की मौत हो गई है।
जिंदा बची दो भैंसों को ग्रामीणों द्वारा जेसीबी की मदद से बाहर निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं। मौके पर लोगों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि शिवालिक पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से इलाके की बरसाती नदियों में भी बुरी तरह से तूफान आया हुआ है, जिसके चलते स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो चला है।