खाना बनाते समय हादसा- भरभराकर गिरी मकान की छत मां बेटी..
उस समय निर्मला देवी की 18 वर्षीय बेटी संध्या नीचे खाना बना रही थी। जिसके ऊपर छत का मलबा गिरा।
मैनपुरी। खाना बनाते समय हुए हादसे में मकान की छत गिरने से मां और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, दोनों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
सोमवार को मैनपुरी जनपद के औंछा थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया में रहने वाली 50 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी अल्केश कुमार तकरीबन 15 साल पुराने अपने मकान की छत पर लकडियां उतारने के लिए चढ़ी थी।
इसी दौरान अचानक से गटर पटिया पर अधिक वजन पड़ने की वजह से वह टूट गई, जिससे छत का पूरा मलबा और महिला नीचे गिर गई, उस समय निर्मला देवी की 18 वर्षीय बेटी संध्या नीचे खाना बना रही थी। जिसके ऊपर छत का मलबा गिरा।
मौके पर मची चीख पुकार को सुनकर दौड़े लोगों ने मलबे में दबी मां बेटी को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले गए, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। निर्मला देवी के हाथ में गंभीर चोट लगी है जबकि उनकी बेटी संध्या भी घायल हुई है।