विवाद का दी एंड- डीएम के साथ भिड़ंत करने वाले सीएमओ सस्पेंड
मुख्यमंत्री और डिप्टी चीफ मिनिस्टर के बीच का झगड़ा करार दिया था।;
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पहुंचते ही कानपुर के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच चल रहे विवाद का अंत हो गया है। जिलाधिकारी के साथ भिड़ंत करने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को कानपुर के जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ अहम की लड़ाई लड़ रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिदत्त नेमी को आखिरकार सस्पेंड कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निलंबन के साथ ही पिछले 5 महीने से जिलाधिकारी डॉक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिदत्त नेमी के बीच चल रहे विवाद का दी एंड हो गया है।
बन रहे हालातों को देखकर ऐसा लग रहा था कि यह हाई प्रोफाइल मामला केवल जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच का विवाद नहीं था बल्कि जनपद भारतीय जनता पार्टी भी इस विवाद को लेकर दो पाट हुई नजर आ रही थी।
क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के सात विधायकों में से पांच जिला अधिकारी के पक्ष में थे जबकि दो विधायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पीछे खड़े हुए थे।
इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी तंज करते हुए इस विवाद को मुख्यमंत्री और डिप्टी चीफ मिनिस्टर के बीच का झगड़ा करार दिया था।
दो अधिकारियों के बीच का यह मामला आज मुख्यमंत्री के पास तक पहुंचने के बाद से ही इस मामले में कार्यवाही होना निश्चित माना जा रहा था।