ढूंढती रह गई पुलिस- रेप का आरोपी आप विधायक भाग गया विदेश

देश छोड़कर भागे आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा है कि पंजाब के मुद्दों से मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को कुछ लेना देना नहीं है,

Update: 2025-11-09 09:25 GMT

पटियाला। दुष्कर्म का आरोपी आम आदमी पार्टी का विधायक विदेश भाग गया है, जबकि पुलिस देश छोड़कर भागे विधायक को पिछले दो महीने से तलाश करती हुई घूम रही थी। फरार हुए विधायक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पंजाब के पटियाला जनपद के सनौर विधानसभा सीट का विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा देश छोड़कर भाग गया है। दुष्कर्म के आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक को पुलिस पिछले दो महीने से तलाश करती हुई दर-दर की ठोकरें खा रही थी जबकि पठान माजरा देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में पहुंच गया है।

पंजाब पुलिस की आंखों में धूल झोंककर ऑस्ट्रेलिया भागे पठान माजरा ने वहां के एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने ऊपर दर्ज हुए दुष्कर्म के मुकदमे को झूठा करार देते हुए अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला है।

देश छोड़कर भागे आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा है कि पंजाब के मुद्दों से मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को कुछ लेना देना नहीं है, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जो भी कहते हैं मुख्यमंत्री उसका अनुपालन करते हुए वही काम करते हैं। दुष्कर्म के आरोपी विधायक ने आरोप लगाया है कि सरकार में विधायकों की कोई औकात नहीं है, मेरी आवाज दबाने के लिए यह सब सरकार की तरफ से किया गया है।

उल्लेखनीय है कि तकरीबन 2 महीने पहले पटियाला के थाना सिविल लाइन में देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया भागे आम आदमी पार्टी के विधायक को पुलिस पिछले दो महीने से तलाश कर रही है। दुष्कर्म के मामले में जब पटियाला पुलिस की टीम हरियाणा के करनाल के गांव डाबरी में देश छोड़कर भागे विधायक को पकडने को पहुंची थी तो वह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला था।Full View

Similar News