भूस्खलन से भारी तबाही- मकानों व सेब के बगीचों को नुकसान- सडके बाधित
सेब के बगीचों को भी इस लैंड स्लाइड से भारी नुकसान पहुंचा है।;
शिमला। कुल्लू जनपद के निरमंड ब्लाक खंड के नोनू गांव में हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। लैंडस्लाइड की चपेट में आने से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेब के बगीचों को भी इस लैंड स्लाइड से भारी नुकसान पहुंचा है।
सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के निरमंड खंड के कुशवाहा पंचायत के नोनू गांव में हुए भूस्खलन भारी तबाही मचाई है, लैंडस्लाइड की चपेट में आने से तीन घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राजस्व की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन और नुकसान के आंकलन को मौके के लिए रवाना हो गई है, जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है उनमें चरणदास, सुरजीत और राजीव कुमार अपने परिवारों के साथ रह रहे थे।
राजीव कुमार के 3540 फलदार सेब के पेड़ भी लैंडस्लाइड की चपेट में आकर तबाह हो गए हैं। एसडीएम निरमंड मनमोहन ने बताया है कि नोनू में हुए भूस्खलन के चलते घरों पर मलबा गिरा है, इसके अलावा सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है, मामले की तहकीकात और नुकसान के आंकलन को राजस्व की टीम को मौके पर भेज दिया गया है।