गिरा सोना- चांदी भी हुई सस्ती- अब दोनों धातुओं के हुए यह दाम

दोनों धातुओं के दामों में कमी आने से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

Update: 2025-11-17 09:39 GMT

नई दिल्ली। सोने चांदी के दिमाग एक बार फिर से ठंडा हो गए हैं, जिसके चलते पीली और सफेद दोनों धातुओं के दामों में कमी आई है। दोनों धातुओं के दामों में कमी आने से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

सोमवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोने के दामों में आज 2080 रुपए की कमी आई है। सोने के दाम 2080 रुपए गिरने के बाद अब सोना 122714 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज आई इस गिरावट से पहले सोने की कीमत 124 794 प्रति 10 ग्राम थी।

उधर चांदी ने भी सोने के साथ कदमताल मिलाते हुए गिरावट का रूख किया है, जिसके चलते चांदी की कीमतों में 5237 की कमी आई है।


चांदी के दामों में 5237 रुपए की गिरावट आने की वजह से अब इसकी कीमत 154 130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस गिरावट से पहले तक चांदी की कीमत 159 367 प्रति किलोग्राम ली जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सोने के दामों में आई गिरावट से पहले 17 अक्टूबर को सोनी ने 130 874 तथा चांदी ने 14 अक्टूबर को 178 100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।Full View

Similar News