सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की हुई मौत- इतने लोग गंभीर रूप से घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा एक वाहन मुवानी से बकटा जा रहा था।;

Update: 2025-07-15 14:27 GMT

नैनीताल, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस प्रशासन मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा एक वाहन मुवानी से बकटा जा रहा था। इसी दौरान सोनी पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत 14 लोग सवार थे। जिनमें से आठ लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस, राज्य आपदा प्रबंधन बल के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गये हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Tags:    

Similar News