CNG सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट- तीन सगे नाबालिग भाइयों समेत...

घायल हुए लोगों को तुरंत गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल ले जाया गया।;

Update: 2025-06-01 05:56 GMT

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी इलाके के सुंदर नगरी में हुए सीएनजी सिलेंडर फटने के हादसे में तीन सगे नाबालिग भाइयों समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सिलेंडर की मरम्मत के दौरान हुआ।

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके के सुंदर नगरी में हुए सीएनजी ब्लास्ट के धमाके से आसपास के लोगों में बुरी तरह से दहशत फैल गई। दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि वहां पर चार लोग घायल हुए पड़े हैं। घटना की जानकारी तुरंत फायर विभाग को दी गई।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया है कि सीएनजी गैस सिलेंडर फटने के हादसे में घायल हुए चार लोगों में अफसर नामक व्यक्ति के तीन बेटे 7 साल का साकिब, 9 साल का अब्बास तथा 3 साल का राजा भी शामिल है। जिनके ऊपर सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट से उखडा गोदाम का गेट गिरा है।इस हादसे में घायल हुए अरशद को भी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब अरशद सीएनजी सिलेंडर की मरम्मत कर रहा था और हादसे का शिकार हुए तीनों बालक वहां पर खेल रहे थे।

धमाका इतना जबरदस्त था कि सीएनजी गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के धमाके की चपेट में आकर गोदाम का लोहे का गेट टूट गया और उसका मलबा नजदीक में खेल रहे बच्चों के ऊपर जा गिरा।

घायल हुए लोगों को तुरंत गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल ले जाया गया।Full View

Tags:    

Similar News