बास्किन- रॉबिंस की आइसक्रीम में कीड़ा- शिकायत पर आउटलेट पर छापा

आइसक्रीम में कीड़े मिलने पर संचालकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।;

Update: 2025-05-24 12:14 GMT

गोरखपुर। सदर तहसीलदार की शिकायत पर बास्किन रॉबिन आइसक्रीम पार्लर से खरीदी गई आइसक्रीम में कीड़ा मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की गई छापामार कार्यवाही में कंपनी के दो आउटलेट पर आइसक्रीम की बिक्री पर रोक लगा दी है।

शनिवार को तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह दोपहर के समय महानगर के बलदेव प्लाजा स्थित आउटलेट पर गए थे। कोन आइसक्रीम खाते समय उन्हें उसमें कीड़ा दिखाई दिया।

उन्होंने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने महानगर के बलदेव प्लाजा, जेएसआर गार्डन, ओरियन मॉल और एक अन्य स्थान पर छापामार कार्यवाही की।

इस दौरान जेएसआर गार्डन और ओरियन मॉल के आउटलेट में खामियां मिली। दोनों आउटलेट के पास केवल ₹100 के पंजीकरण कागज थे, नियम के अनुसार 12 लाख रुपए से अधिक के सालाना टर्न ओवर पर ₹2000 शुल्क के साथ पूर्ण लाइसेंस आवश्यक है।

नियमों के इस उल्लंघन पर दोनों आउटलेट पर आइसक्रीम की बिक्री पर रोक लगा दी है। विभाग ने दो स्थानों से आइसक्रीम के चार सैंपल भी लिए हैं। आइसक्रीम में कीड़े मिलने पर संचालकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।Full View

Tags:    

Similar News