पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब- कांवड़िया कर रहे जलाभिषेक

पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से चौकन्ना है।;

Update: 2025-07-22 06:48 GMT

बागपत। कांवड़ियों की आस्था के केंद्र ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है। देश के विभिन्न हिस्सों से कांवड़ में पवित्र गंगा जल लेकर आए श्रद्धालुओं द्वारा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जा रहा है।


बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का दूर तक सैलाब दिखाई दे रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से रंग बिरंगी कांवड़ों में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए श्रद्धालु अपने आराध्य का हर हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं।

मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई है। मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। पवित्र गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों की एक ही इच्छा है कि भगवान के दर्शन हो जाए।


जलाभिषेक के लिए मंदिर कमेटी की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से चौकन्ना है।

बागपत के एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर और उसके बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके की ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है।Full View

Tags:    

Similar News