भारत में अवैध रूप से रहने पर 2 बांग्लादेशी महिलाओं को इतने महीने की जेल

जेल की सजा सुनने के साथ-साथ दोनों पर ₹20000 का जुर्माना भी किया है।;

Update: 2025-06-05 04:48 GMT

मुंबई। भारत में अवैध रूप से रहने की सजा के तौर पर बांग्लादेश की दो महिलाओं को 5 महीने तक अब जेल में रहना होगा। जेल की सजा पाने वाली दोनों महिलाएं चुपचाप बांग्लादेश से भारत में घुस आई थी।

मुंबई की एक अदालत ने बांग्लादेश की रहने वाली दो महिलाओं को भारत में अवैध रूप से रहने की सजा के तौर पर 5 महीने की जेल और ₹20000 जुर्माने की सजा दी है।

जेल की सजा पानी वाली 24 वर्षीय चांदनी माजी और 41 वर्षीय तसलीमा मोदाल को वर्ष 2025 की 2 जनवरी को मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने इलाके से पकड़ा था। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि अदालत से 5 महीने जेल की सजा पाने वाली दोनों महिलाएं चुपचाप बांग्लादेश से भारत में घोष आई थी और फर्जी कागजात बनवाते हुए खुद को भारतीय होना दर्शा रही थी।

पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद चार्जशीट अदालत में भेजी थी। अब अदालत ने दोनों महिलाओं को 5 महीने की जेल की सजा सुनने के साथ-साथ दोनों पर ₹20000 का जुर्माना भी किया है।Full View

Tags:    

Similar News