सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

कृषि बिलों का खामियाजा किसानों के साथ-साथ जनता भी भुगत रही है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है और आंदोलन की राह पर है।

Update: 2021-01-18 15:32 GMT

सहारनपुर। सपा, बसपा व कांग्रेस से सैकड़ों लोगों ने नाता तोड़कर आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान आप विधायक हाजी युनूस ने कहा कि यदि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है, तो यहां भी दिल्ली की तरह ही विकास की गंगा बहाई जायेगी।

Full View

जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर आम आदमी पार्टी के विधायक एवं जिला पंचायत चुनाव प्रभारी हाजी युनूस के समक्ष सैकड़ों लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। हाजी यूनुस ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी और तीन कृषि कानून भारतीय जनता पर थोप दिये हैं। इससे बेरोजगारी बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि बिलों का खामियाजा किसानों के साथ-साथ जनता भी भुगत रही है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है और आंदोलन की राह पर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि बिल किसानों पर थोपकर चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। जनता अब सारा माजरा समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर बदली है। उत्तर प्रदेश की जनता भी दिल्ली के माॅडल के अनुसार ही प्रदेश में बदलाव चाहती है। उत्तर प्रदेश की आवाम को बुनियादी जरूरतों का लाभ दिलाने के लिए दिल्ली के मॉडल को उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद लागू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिला पंचायत चुनाव के माध्यम से अरविंद केजरीवाल के संदेश को जनता को देगी। पार्टी सत्ता में आती है, तो उत्तर प्रदेश का भी दिल्ली की तर्ज पर ही विकास किया जायेगा। मौहम्मद आरिफ, भीम सिंह फौजी, राजेंद्र फौजी, मोनू कुमार, सुखविंदर सिंह, इरफान, फौजी लक्ष्मण सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मौलाना याकूब, उमर जैदी, आदिल, हसन एडवोकेट, वसीम रजा, रविंद्र राठी, अनीता राज, सुशील टांक, हाफिज सलीम, अमरीश वालिया, रवि, अलीशान, मोनिका, सुनीता, शुभम, संजय, विपिन, योगेश, मोनू, वीरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

Tags:    

Similar News