मजार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में चार गिरफ्तार

एक मजार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 04 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2022-10-05 11:55 GMT

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में बीती रात एक मजार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 04 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात थाना स्याना क्षेत्र के ग्राम नयाबास में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक पीर के मज़ार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। स्थानीय लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने स्वयं ही मजार को हुए मामूली नुकसान की तत्काल मरम्मत करवा दी।

पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मामला दर्ज कर इस हरकत को अंजाम देने वालों की धरपकड़ शुरु की गयी। स्याना पुलिस ने अब तक इस मामले के 04 संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वार्ता

Tags:    

Similar News