संजय सिंह का बड़ा दावा- AAP के साथ गठबंधन में लवली की थी बड़ी भूमिका

आम आदमी पार्टी का गठबंधन कराने में अरविन्दर सिंह लवली द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई थी।

Update: 2024-04-29 09:20 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर मचा घमामान अभी शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के बड़े नेता संजय सिंह की ओर से दावा करते हुए कहा गया है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी का गठबंधन कराने में अरविन्दर सिंह लवली द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई थी।

सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपने बयान में दावा किया है कि लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन कराने में बीते दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाई गई थी। उन्होंने कहा है कि अरविंद सिंह लवली ने अब अचानक इस गठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इस्तीफा देने जैसा कम क्यों उठाया है? यह बात समझ से परे है।

सांसद संजय सिंह ने कहा है कि जिस समय प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शराब घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था तो अरविंदर सिंह लवली ही ऐसे पहले व्यक्ति थे जो सबसे पहले वहां पहुंचे थे। लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी के साथ हुए गठबंधन को लेकर ऐसा क्यों कह रहे हैं यह पार्टी को ही पता करने दीजिए।

Tags:    

Similar News