अब इस राज्य में इस IPS अफसर को बनाया गया नया DGP - रही है विवादों में

नेताओं के फोन टैप करने का आरोप झेलने वाली आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया

Update: 2024-01-01 06:40 GMT

मुंबई। नेताओं के फोन टैप करने का आरोप झेलने वाली भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला को रविवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। रश्मि शुक्ला वर्तमान डीजीपी रजनीश सेठ की जगह जिम्मेदारी संभालेंगी। रश्मि 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त होंगी।

वर्ष 1988 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थी और सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थी। उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में भी काम किया था। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात होने से पहले, शुक्ला महाराष्ट्र में कई प्रमुख पदों पर कार्यरत रहीं, जिनमें पुणे पुलिस आयुक्त और राज्य खुफिया विंग के निदेशक के रूप में कार्य करना शामिल था।

हाल ही में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज दो एफआईआर को रद्द कर दिया है। उन पर एफआईआर पिछली कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना सरकार के कार्यकाल के दौरान महाअघाड़ी विकास गठबंधन (एमवीए) के नेताओं के फोन टैपिंग के मामले में की गयी थी।

वार्ता

Tags:    

Similar News