अभिषेक बंसल भाकियू के दोबारा चरथावल नगराध्यक्ष नियुक्त

Update: 2019-06-20 07:04 GMT

चरथावल। भाकियू आलाकमान ने अभिषेक बंसल पर फिर से विश्वास जताते हुए दोबारा नगर अध्यक्ष की कमान सौपी है उनके नगर अध्यक्ष की घोषणा होते ही चरथावल कस्बे में किसानों ने

भाकियू के उच्च पदाधिकारियों के द्वारा चरथावल नगरध्यक्ष के पद पर अभिषेक बंसल की घोषणा करते हुए आशा जताई है कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए ईमानदारी से भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करेंगे। इससे पहले नगर अध्यक्ष रहते हुए अभिषेक बंसल ने किसानों व मजदूरो की लडाई लड़कर उन्हें इंसाफ दिलाया था। नगर अध्यक्ष पद पर अभिषेक बंसल की घोषणा होते ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अभिषेक बंसल के दोबारा नगर अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की गयी।

इस मौके पर गुफरान मेंबर, रिजवान, शम्भू, दीपक, विवेक त्यागी, अनीस, राजेन्द्र, पंकज, सोरिश, कर्मसिंह, सरताज त्यागी, मुरसलीन, रिंकू, गौतम कंसल, मनोज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Similar News