कान्हा गौशाला के निर्माण एवं विस्तार कार्य हेतु वित्तीय स्वीकृति

Update: 2019-06-18 15:07 GMT

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत नगर निकायों द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का विस्तार किए जाने हेतु 02 नगर निकायों को 07 करोड़ 63 लाख 51 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 50 प्रतिशत की धनराशि 03 करोड़ 81 लाख 75 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।

इस संबंध में आवश्यक शासनादेश नगर विकास विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में नगर निगम गोरखपुर में 01 करोड़ 84 लाख 44 हजार रुपये एवं नगर निगम लखनऊ मेें 01 करोड़ 97 लाख 31 हजार रुपये कान्हा गौशाला के विस्तार कार्य हेतु प्रथम किस्त के रूप में स्वीकृत किए गए हैं।

इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत जनपद महाराजगंज की गो-सदन मधवलिया में रखे गए आवारा एवं बेसहारा पशुओं के रखे जाने हेतु नगर निगम गोरखपुर को जनपद महाराजगंज की गो-सदन मधवलिया में 05 अदद विश्राम स्थल निर्माण किए जाने हेतु 01 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Similar News