कोरोना की मार-दिल्ली कैपिटल को लगा झटका,यह खिलाड़ी निकला पॉजिटिव

हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल का पहले से ही अभाव झेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कोरोना ने एक और करारा झटका देते हुए

Update: 2021-04-14 10:47 GMT

नई दिल्ली। हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल का पहले से ही अभाव झेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कोरोना ने एक और करारा झटका देते हुए उसके प्रमुख खिलाड़ी को संक्रमण की चपेट में ले लिया है। जिसके चलते पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।   

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में अपनी भागीदारी कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल शुरुआती दौर में ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके चलते आइसोलेशन में चले जाने की वजह से अक्षर पटेल की टीम को अभी तक उनकी सेवायें नहीं मिल पाई है।

बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स टीम को उस समय करारा झटका मिला जब उसके प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया का कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस समय करारा झटका माना जा रहा है। क्योंकि एनरिक नोर्खिया दिल्ली कैपिटल्स की टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया से जुड़ी जानकारी को लेकर एक सूत्र ने बताया कि वह अपने देश से नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आए थे। लेकिन दुर्भाग्य से कोविड-19 टेस्ट में अब उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। अब एनरिक नोर्खिया आइसोलेशन में रहने वाले हैं। उल्लेखनीय हैै कि बेहतर खेल के बलबूते दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले आईपीएल सीजन में फाईनल मुकाबले तक पहुंची थी। वह बात अलग है कि वह फाईनल मुकाबले में मुंबई इंडियन से हारकर खिताब से एक कदम दूर रह गई थी।






 




 


Similar News