दो वाहन चोरों को अरेस्ट कर भेजा कारागार

पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Update: 2021-02-21 13:05 GMT

शामली। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में थाना आदर्शमंडी पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

थान आदर्शमंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एसटी तिराहे के पास धर्मकाटे से 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मोटरसाईकिल का चोरी किया इंजन बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम आरूण उर्फ कृष्ण पुत्र रामपाल सिंह निवासी मौहल्ला पट्टी मुल्हेडा, थाना सरधना जनपद मेरठ, आरूण उर्फ कृष्ण पुत्र रामपाल सिंह निवासी मौहल्ला पट्टी मुल्हेडा थाना सरधना, जनपद मेरठ बताया है। पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल सांगवान, गोविंद, हैड कांस्टेबल गुलबीर सिंह शामिल रहे।  

Similar News