किसान की 8 बीघा फसल हुई जलकर राख- मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

मिली जानकारी के अनुसार थाना इंटौजा थाने के मुसपिपरी गांव में एक किसान के खत में आग लग गई।

Update: 2023-04-13 12:27 GMT

लखनऊ। राजधानी के थाना इंटौजा इलाके में किसान की 8 बीघा फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना इंटौजा थाने के मुसपिपरी गांव में एक किसान के खत में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और किसान की लगभग 8 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Tags:    

Similar News