सीएम को अपशब्द कहने वाला करणी सेना का गालीबाज नेता गिरफ्तार

नारेबाजी करने के आरोपी करणी सेना के 30 वर्षीय ग़ालीबाज नेता को पुलिस द्वारा भागदौड़ करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

Update: 2023-01-15 05:16 GMT

नई दिल्ली। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने के आरोपी करणी सेना के 30 वर्षीय ग़ालीबाज नेता को पुलिस द्वारा भागदौड़ करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाले गालीबाज नेता की गिरफ्तारी हरियाणा से की गई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत का होना बताए जा रहे इस वीडियो में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान एक युवक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ आग उगलता हुआ सुनाई देता है।

सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य तिवारी ने बताया है कि आरोपी की पहचान ओकेंद्र राणा के रूप में हुई है जिसे हरियाणा के भिवानी जिले में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि करणी सेना के ग़ालीबाज नेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 और 353 के अंतर्गत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News