मुख्यमंत्री ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उत्तर प्रदेश आर्थिक सहायता दी गई है।

Update: 2020-02-01 04:00 GMT

 लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 194 व्यक्तियों को 03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। 

यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश  सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 25 से 31 जनवरी, 2020 के बीच कुल 03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 194 लाभार्थियों को प्रदान की गई।


उत्तर प्रदेश के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद कुशीनगर के   किशोर यादव, महराजगंज के  मोती चन्द्र गुप्ता, प्रतापगढ़ के  रमेश चन्द्र तथा बागपत के  शादाब आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं। 

Tags:    

Similar News