संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ-मुस्लिम भी हुए शामिल

संत प्रेमानंद महाराज के सिद्ध स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर यज्ञ किया गया।

Update: 2025-10-14 12:11 GMT

बरेली। आई लव मोहम्मद पोस्टर के मामले को लेकर हुए बवाल के लिए चर्चित बरेली में संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए आयोजित किए गए यज्ञ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी शामिल होकर महान संत के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मंगलवार को महानगर के त्रिवटी नाथ स्थित सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेश चंद शर्मा और अन्य विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के सिद्ध स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर यज्ञ किया गया।

पंडित सुशील पाठक, महंत श्री शिर्डी साईं खाटू श्याम सर्व देव मंदिर श्यामगंज की देखरेख में संपन्न हुए इस मंगल कामना यज्ञ में 9 किलो विशेष हवन सामग्री के साथ रोग नाश और संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए वैदिक मित्रों का उच्चारण किया गया।

इस यज्ञ में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ साथ मुस्लिम धर्म के अनेक व्यक्ति भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। एडवोकेट सोनी मलिक और उनके पति एम मलिक ने भी यज्ञ में आहुति दे कर संत परमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।Full View

Tags:    

Similar News