कांग्रेस, बीआरएस भ्रष्टाचार की जननी- अन्नामलाई

यह पहली बार है कि हम भारतीय लोकतंत्र को भ्रष्टाचार के बिना काम करते हुए देख रहे हैं।

Update: 2024-05-09 04:10 GMT

हैदराबाद। तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख के. अन्नामलाई ने बुधवार को कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को "भ्रष्टाचार की जननी" बताया और कहा कि इसके विपरीत केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 साल का शासन भारतीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार के बिना काम करने का पहला उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया, 'अब कांग्रेस और अतीत में बीआरएस को देखें, वे भ्रष्टाचार की जननी थे।

अन्नामलाई ने एक जनसभा में कहा "पिछले दस वर्षों में भारत ने कुछ ऐसा हासिल किया है जो किसी भी लोकतांत्रिक सरकार ने हासिल नहीं किया है।" उन्होंने कहा, "अब हर कोई भारत को नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने को लेकर आश्वस्त है। यह पहली बार है कि हम भारतीय लोकतंत्र को भ्रष्टाचार के बिना काम करते हुए देख रहे हैं।Full View

उन्होंने मोदी की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भावना को दिशा देने और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि देश एक कदम आगे रहे। "फिलहाल हम 3.8 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं, मोदी का दृष्टिकोण दुनिया का नंबर एक देश बनने का है।

Tags:    

Similar News