मास्क पहनना फिर हुआ जरुरी- अगर नहीं लगाया तो होगा इतना जुर्माना

कोविड-19 के निरंतर बढ़ रहे मामलों ने सरकार को बुरी तरह से परेशानी में डाल दिया है

Update: 2022-08-11 07:31 GMT

नई दिल्ली। कोविड-19 के निरंतर बढ़ रहे मामलों ने सरकार को बुरी तरह से परेशानी में डाल दिया है। कोरोना का विस्तार रोकने के लिए राजधानी दिल्ली में अब एक बार फिर से मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर यदि किसी ने मास्क नहीं लगाया तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करते हुए 500 रूपये वसूल किए जाएंगे। हालांकि कार में सफर करने के दौरान मास्क लगाने से छूट रहेगी।

बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली में सरकार की ओर से अब एक बार फिर से राज्य में बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को तेजी से बढ़ते देखकर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड-19 की वजह से हो रही मौतों ने भी सरकार को मास्क लगाना जरूरी करने को मजबूर किया है। क्योंकि अगस्त के पहले 10 दिनों के भीतर ही कोरोना की चपेट में आए 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि जुलाई के आखिरी 10 दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण ने 14 लोगों की जान ले ली थी।

सरकार की ओर से राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यक किए गए मास्क पहनने को कार में सफर के दौरान छूट दी गई है। निजी चार पहिया वाहनों में किए जा रहे सफर के दौरान मास्क नहीं पहनने पर भी संबंधित जुर्माना वसूल नहीं किया जाएगा।

Tags:    

Similar News