सर्दी का सितम जारी- गाड़ियों पर जमीन बर्फ-स्कूलों में 5 जनवरी तक छुट्टी
सर्दी के सितम से बच्चों को बचाने के लिए मध्य प्रदेश में 5 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड रहे घने कोहरे के बीच सर्दी ने अपने सितम को जारी रखते हुए उत्तर प्रदेश में 4.4 सेंटीग्रेड तापमान का रिकॉर्ड बना दिया है। मध्य प्रदेश में गाड़ियों पर बर्फ जमने लगी है। बिहार के 29 जनपदों में आज कोल्ड डे का ऐलान किया गया है। सर्दी के सितम से बच्चों को बचाने के लिए मध्य प्रदेश में 5 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
मंगलवार को भी उत्तर भारत के तकरीबन सभी राज्य ठंड से बुरी तरह की ठिठुराये हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4.4 सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, वातावरण में घने कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली में 118 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।
पहाड़ी राज्यों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी के चलते मैदानी राज्यों में तेजी के साथ बढ़ी सर्दी के बीच उत्तर प्रदेश के 37 शहरों में आज घना कोहरा है। कानपुर का तापमान सबसे कम 4.4 सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम यानी ठंडी गर्म हवा का नदी की तरह बहना की रफ्तार 287 किलोमीटर प्रति घंटे बनी हुई है। इससे राज्य के न्यूनतम तापमान में तेजी के साथ गिरावट आई है। हालात ऐसे बने हैं कि राज्य के डिंडोरी में गाड़ियों की छत पर बर्फ जम गई है।
सर्दी के सितम के चलते मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक स्कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान किया गया है। इस दौरान राज्य के सभी यूकेजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे।