व्यक्ति ने महिला को किया मैसेज- पति ने आकर कर दी कुटाई,

अक्सर कपल और रिलेशनशिप को लेकर विभिन्न मामले सामने आते रहते हैं। एक मामला इससे रिलेटिड ही सामने आया है।

Update: 2022-07-21 06:11 GMT

नई दिल्ली। अक्सर कपल और रिलेशनशिप को लेकर विभिन्न मामले सामने आते रहते हैं। एक मामला इससे रिलेटिड ही सामने आया है। एक व्यक्ति के मैसेज करने पर उसके पति ने आकर उसकी खूब पिटाई की और इसके बाद उसने पंजाब पुलिस ट्वीट किया। पंजाब पुलिस का जवाब आने के बाद यह मामला वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया एकाउंट ट्विटर हैंडल पर सुशांत दत्त नामक व्यक्ति ने पंजाब पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि उसने किसी को आई लाइक यू लिखकर संदेश भेज दिया। जिसके बाद रात को आकर उसके पति ने यूजर की बुरी तरह पिटाई की। यूजर का कहना है कि वह उसके पति से इस बात की बार-बार माफी मांगता रहा लेकिन उसने उसकी जमकर पिटाई की। यूजर ने पंजाब पुलिस से कहा कि उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। उसने अंत में कहा कि उस पर फिर हमला हो सकता है, कृपया उसकी सहायत करें।

इस ट्वीट का पंजाब पुलिस के अधिकारी हैंडल ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि सुनिश्चित नहीं है कि आप एक महिला को अपने अवांछित संदेश पर क्या उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें आपको पीटा नहीं जाना चाहिए था। उन्हें आपको हमें रिपोर्ट करना चाहिए था और हम कानून की सही धाराओं के तहत आपकी सेवा करते। इन दोनों अपराधों पर कानून के अनुसार उचित ध्यान दिया जाएगा!

पंजाब पुलिस का रिप्लाई आने के पश्चात , यह मैसेज वायरल हो गया। कुछ यजर्स पंजाब पुलिस की तारीफ तो कुछ यूजर्स उस व्यक्ति के मजे ले रहे हैं।

Tags:    

Similar News