बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई चौतरफा तबाही- कई लोग बहे

मानसून के साथ देश के ज्यादातर हिस्सों में हो रही बारिश के चलते कुल्लू में बादल फटने से नाले में उफान आ गया है।

Update: 2022-07-06 06:28 GMT

नई दिल्ली। पूरे देश में आये मानसून के साथ देश के ज्यादातर हिस्सों में हो रही बारिश के चलते कुल्लू में बादल फटने से नाले में उफान आ गया है। बादल फटने से आई बाढ़ के साथ कई लोग बह गए हैं। दिल्ली मुंबई जैसे शहर बारिश से बदहाल हो गए हैं।

बुधवार को कुल्लू जनपद में बादल फटने की घटना के बाद आई बाढ़ के चलते नाले में कई लोग बह गए हैं। मणिकर्ण घाटी के चोज नाले में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट्स एवं कई घरों के बह जाने की जानकारी मिल रही है। अचानक आसमान से बरसी इस आफत के हादसे में कई लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है।

उधर शिमला जनपद के रामपुर में भी भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। भूस्खलन से जहां भुंतर-मणिकर्ण मार्ग को कसोल के पास बंद कर दिया गया है। वही बाढ की घटना में तीन मकान, एक गेस्ट हाउस, तीन कैंपिंग साइट्स और एक गौशाला समेत कई गाएं बह गई है।

लापता हुए लोगों में सुंदर नगर निवासी रोहित, राजस्थान के पुष्कर राज निवासी कपिल और धर्मशाला के राहुल चौधरी एवं बंजार के अर्जुन शामिल होना बताये गये हैं।

Tags:    

Similar News