राजमाता अहिल्याबाई का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और सुशासन की मिसाल- कपिलदेव

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन;

Update: 2025-05-25 17:01 GMT

मुज़फ्फरनगर। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन, मंत्री कपिल देव अग्रवाल और हेमंत अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे।

पचैण्डा रोड स्थित पंजाबी बारात घर, मुज़फ्फरनगर में आज पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत एक भव्य विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं क्षेत्रीय संयोजक, प्रशिक्षण विभाग हेमंत अरोड़ा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन और कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

हेमंत अरोड़ा ने अपने वक्तव्य मे बताया कि “त्रिशताब्दी वर्ष महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। उनका जीवन हमें बताता है कि नारी शक्ति जब संकल्प लेती है, तो वह न केवल एक घर, बल्कि सम्पूर्ण समाज को दिशा दे सकती है। आज के युग में उनकी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता एक आदर्श बन सकती है।” उन्होंने इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से आह्वान किया कि वे राजमाता के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, सुशासन और संस्कृति-संरक्षण की दिशा में कार्य करें।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और सुशासन की जीवंत मिसाल है। एक साधारण कृषक परिवार से निकलकर उन्होंने मालवा राज्य की बागडोर संभाली और उसे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान का केन्द्र बना दिया। उनकी न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा और जनसेवा की भावना आज भी हमारे लिए पथप्रदर्शक है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, अयोध्या, हरिद्वार और मथुरा जैसे पवित्र स्थलों पर कराए गए निर्माण कार्यों से यह सिद्ध होता है कि उन्होंने सम्पूर्ण भारतवर्ष को अपनी कर्मभूमि माना।”

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, महिला प्रतिनिधि, युवावर्ग एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राजमाता के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शपथ ली। इस अवसर पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, मेला प्रतिनिधि, युवा वर्ग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राजमाता के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शपथ ली।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सदर प्रमुख वर्षा चौधरी, भाजपा नेता अमित चौधरी, कार्यक्रम संयोजक देशबंधु तोमर, विधानसभा संयोजक संजय गर्ग, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, नंदकिशोर, दीपक मित्तल, पंकज महेश्वरी, पवन अरोड़ा, श्रीमोहन तायल, रमेश खुराना, नरेश मित्तल, संदीप शर्मा, हरेंद्र पाल पवन छाबड़ा, अशोक, विकास गुप्ता, प्रेम गुप्ता सुभाष चौहान, सभासद मनोज वर्मा, अमित, राजीव शर्मा, रविकां,त रजत धीमान, महिपाल प्रियंक, महेश्वर चौधरी, गीता जैन, सीमा शर्मा, रोशनी पांचाल, रेणुका विश्वकर्मा, अंजली चौधरी नीरज गौतम, अंजू शर्माअनीता भटनागर और सोनिया तायल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें” और “राजमाता के पदचिह्नों पर चलें” जैसे प्रेरणादायी नारों के साथ हुआ।

Tags:    

Similar News