वोटर अधिकार यात्रा-राहुल के साथ अब प्रियंका गांधी भी जुड़ी
प्रियंका गांधी आज हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती दिखाई दी है।;
पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी के साथ दसवें दिन उनकी बहन प्रियंका गांधी के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी जुड़ गए हैं। प्रियंका गांधी आज हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती दिखाई दी है।
मंगलवार को बिहार में 1 दिन के विश्राम के बाद राहुल गांधी ने सुपौल से वोटर अधिकार यात्रा को शुरू किया है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दसवें दिन राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का भी साथ मिल गया है।
मंगलवार को सुपौल से शुरू की गई वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव एवं माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी गाड़ी में सवार है।
राहुल गांधी का काफिला आज मंगलवार को एक दिन के ब्रेक के बाद सुपौल के आईटीआई कॉलेज मैदान से आगे बढ़ा है। इस दौरान साथ चल रही भीड़ के बीच से वोट चोर गाड़ी छोड़ के नारे लगाते हुए दिखाई दिए हैं।
इस दौरान राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती हुई नजर आई है।