अचानक रुकी मोनो रेल में सवार यात्रियों की जिंदगी हवा में लटकी
तकनीकी खराबी के चलते मोनो रेल कुछ समय तक वहीं खड़ी रही।
मुंबई। पैसेंजर लेकर जा रही मोनो रेल अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। जिसके चलते हवा में लटके यात्रियों को क्रेन की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया। तकनीकी खराबी के चलते मोनो रेल कुछ समय तक वहीं खड़ी रही।
सोमवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में संचालित मोनो रेल में अचानक वडाला में खराबी आ गई, तकनीकी खराबी आने की वजह से मोनो रेल वहीं पर रुक गई।
सवेरे तकरीबन 7:45 पर तकनीकी खराबी के कारण रुकी मोनो रेल में 17 पैसेंजर सवार थे, जैसे ही मामले की जानकारी लगी वैसे ही सक्रिय हुए अधिकारियों ने हवा में लटके पैसेंजरों को क्रेन की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला।
मुंबई में मोनो रेल का संचालन करने वाली MMRDA ने कहा है कि मोनो रेल में आई तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक कर दिया गया, मरम्मत कंप्लीट होने के बाद मोनो रेल ने अपनी यात्रा को फिर से शुरू कर दिया है।
इस घटना में किसी भी पैसेंजर को कोई चोट नहीं लगी है और अब मोनो रेल की सेवाएं सामान्य रूप से चल रही है।