केंद्रीय मंत्री के ऐलान से NDA में भूचाल-20 सीटें नहीं दी तो 100 सीटों
हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा सेकुलर के सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने एक बड़े ऐलान से बिहार की राजनीति में बड़ी खलबली मचा दी है।
गया जी। केंद्रीय मंत्री की ओर से बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए ऐलान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर भूचाल ला दिया है, जिससे लोगों को दिखाई दे रहा है कि गठबंधन में टूट का संकट सामने आ गया है।
हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा सेकुलर के सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने एक बड़े ऐलान से बिहार की राजनीति में बड़ी खलबली मचा दी है।
लोकसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही महागठबंधन से निकलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पाले में लौटे केंद्रीय मंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सीटों के बंटवारे को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
जीतन राम मांझी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से अगर उनकी पार्टी को भी सीटों पर इलेक्शन लड़ने का मौका नहीं दिया जाता है तो वह राज्य की 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार कर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वह जनतांत्रिक गठबंधन के प्रति समर्पित है और लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन की हर बात स्वीकार की थी। इस गठबंधन में हमारी पार्टी को प्रतिष्ठा भी मिली है, लेकिन हमारे लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को भी हमारे से कुछ उम्मीदें हैं और विधानसभा चुनाव उन उम्मीदों को पूरा करने का एक मौका है।
उन्होंने कहा है कि हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकने को भी तैयार है, लेकिन इस मर्तबा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर हमें बिहार में इलेक्शन लड़ने के लिए 20 सीटें चाहिए।