आतंकी का दिवाली से पहले प्रवासियों को पंजाब छोड़ने का अल्टीमेटम
उसने बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने का भी दावा किया है।
चंडीगढ़। कनाडा में बैठकर भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की सोच रखने वाले खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया ने एक बार फिर से जहर उगलते हुए दीपावली से पहले प्रवासियों को पंजाब छोड़ने का अल्टीमेट दिया है। उसने बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने का भी दावा किया है।
सोमवार को खुद को खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया बताने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बाकायदा एक वीडियो जारी कर प्रवासियों को दीपावली के पर्व से पहले पंजाब छोड़ने का निर्देश दिया है।
प्रवासियों को 19 अक्टूबर तक पंजाब छोड़ने का फरमान जारी करने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अखिलेश्वर धाम मंदिर के बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने का दावा किया है।
वायरू की गई वीडियो में नारे लिखने का दावा पेश करते हुए गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बटाला रेलवे स्टेशन के शॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और साफ तौर पर कहा है कि पंजाब में अब केवल वही रहेगा जो दीपावली नहीं मानता मानता और बंदी छोड़ दिवस मनाते हुए उसे दिन दीपमाला करता है।
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खास तौर पर दिवाली तक पंजाब का माहौल खराब करने का अल्टीमेटम दिया है, वायरल हो रहे वीडियो में आतंकी ने राम की नगरी अयोध्या का जिक्र करते हुए दावा किया है कि वह दिवाली के दिन अयोध्या में अंधेरा करवाइएगा।