कांग्रेस अध्यक्ष को झटका- खड़गे का विरोध नहीं आया काम- RSS को..
अब खड़गे के राजनीतिक गढ़ में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकलेगा।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विरोध काम नहीं आया है, जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को यादगीर में पथ संचलन की इजाजत दे दी है। अब खड़गे के राजनीतिक गढ़ में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकलेगा।
बृहस्पतिवार को कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से राज्य के यादगीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पथ संचलन की अनुमति दे दी गई है।
मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक गढ़ गुरमिटकल में 31 अक्टूबर को निकाले जाने वाले पथ संचलन को सम्राट सर्कल, एपीएमसी सर्किल, हनुमान मंदिर, मराठवाडी, पुलिस स्टेशन रोड, मिलन चौक और सीहिनीरू बावी मार्केट मेन रोड से होते हुए रामनगर में समापन की अनुमति दी गई है।
परमिशन के साथ जिला प्रशासन की ओर से जोड़ी गई 10 शर्तों में आयोजको को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि पथ संचलन के दौरान सार्वजनिक या निजी संपत्ति को कोई नुकसान होने पर पूरी लागत उन्हें वहन करनी होगी।
स्वयंसेवकों को निर्धारित किए गए मार्ग पर चलना सुनिश्चित करना जरूरी होगा और यह भी आवश्यक रहेगा कि किसी भी जाति या धर्म की भावनाओं को ठोस पहुंचने वाले नारे इस दौरान नहीं लगाए जाएं।