बिल्डर की दारू पार्टी में छापा- 13 लड़के 26 लड़कियां अरेस्ट- सभी नशे..
सभी के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।;
अहमदाबाद। नामी गिरामी बिल्डर की हाई प्रोफाइल दारू पार्टी पर पड़े पुलिस के छापे में 13 लड़के एवं 26 लड़कियों को नशे में टल्ली होने की हालत में पकड़ा गया है। सभी को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। सभी के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
अहमदाबाद जनपद के साणंद स्थित ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट में शहर के नामी बिल्डर प्रतीक सांघी के बर्थडे के मौके पर रविवार की देर रात हाई प्रोफाइल दारू पार्टी आयोजित की गई थी।
इसी दौरान पुलिस को इस बर्थडे पार्टी में जमकर दारू का सेवन होने की जानकारी मिली। मुखबिर से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब रिसोर्ट पर छापा मार कार्रवाई की तो वहां से 13 लड़कों के साथ 26 लड़कियों को नशे में टल्ली होने की हालत में पकड़ा गया।
देर रात में ही पुलिस सभी का मेडिकल कराने के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने सभी की मेडिकल जांच की। इसके बाद सोमवार की सवेरे हाई प्रोफाइल दारू पार्टी में पकड़े गए लड़के लड़कियों को साणंद थाने पर लाया गया। यहां पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में पता चला है कि रिसोर्ट के भीतर आयोजित की गई यह हाई प्रोफाइल दारू पार्टी शहर के नामी बिल्डर प्रतीक सांघी के बर्थडे के मौके पर आयोजित की गई थी।