चुनाव लड़कर किरकिरी कराने वाले राजभर को मंत्री संजय ने दिखाया आईना

मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को पूरा सम्मान दिया है।

Update: 2025-11-16 09:27 GMT

लखनऊ। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आईना दिखाते हुए कहा है कि ओपी राजभर का बिहार में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला एकदम गलत था। अकेले चुनाव लड़कर राजभर ने केवल अपनी किरकिरी कराई है।

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होकर इलेक्शन लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को आईना दिखाते हुए निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर ओमप्रकाश राजभर का चुनाव लड़ने का फैसला एकदम गलत था।

मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को पूरा सम्मान दिया है। ओमप्रकाश राजभर ने खुद 2022 में भाजपा से अलग होकर सपा के साथ चुनाव लड़ा था, फिर भी भाजपा ने उन्हें एनडीए में शामिल कर मंत्री और विधान परिषद सदस्य का पद दिया। इसलिए उन्हें गठबंधन का सम्मान करना चाहिए था।

उन्होंने कहा है कि ओपी राजभर की पार्टी केवल उत्तर प्रदेश में है, राजनीति में किसी भी पार्टी को वहीं पर बीज बोना चाहिए जहां पर हम उसे सही ढंग से सींच सके। बिहार में सुभासपा का कोई जनाधार नहीं है इसलिए सुभासपा ने बिहार में इलेक्शन लड़कर केवल अपनी किरकिरी कराई है।Full View

Similar News