लेडी आतंकी डॉक्टर शाहीन की मेंबरशिप खत्म- 600 लोग हिरासत में
दक्षिण और मध्य कश्मीर में 500 से भी ज्यादा ठिकानों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा छापे मारे गए हैं।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए कार धमाके के बाद कश्मीर में चल रही छानबीन और कार्यवाही के अंतर्गत 600 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली ब्लास्ट केस के बाद गिरफ्तार की गई आतंकी डॉक्टर शाहीन की सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है।
शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को अंजाम दिए गए कार ब्लास्ट मामले के बाद कश्मीर में ताबड़तोड़ छापा मार कार्यवाही करते हुए 600 से भी ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए हैं।
दक्षिण और मध्य कश्मीर में 500 से भी ज्यादा ठिकानों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा छापे मारे गए हैं। पुलवामा, सोपियां, कुलगाम, अनंतनाग, बडगाम और कुपवाडा में की गई छापामार कार्यवाही के दौरान 600 से भी ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए हैं।
उधर दिल्ली ब्लास्ट केस के बाद गिरफ्तार की गई लेडी डॉक्टर आतंकी शाहीन के खिलाफ लिए गए बड़े एक्शन के अंतर्गत आईएमए ने डॉक्टर शाहीन की आजीवन सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। आईएमए ने यह जानकारी केंद्रीय दफ्तर को भी भेज दी है।