चुनाव में लिया था 99 लाख का कर्ज़-नहीं चुकाने पर भाजपा MLA पर केस दर्ज
आरोप है कि वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लिए गए कर्ज की भाजपा विधायक ने अदायगी नहीं की।
बेंगलुरु। वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लिए गए कर्ज की राशि वापस नहीं किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होते ही राजनीतिक क्षेत्र में खलबली मच गई है।
सोमवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक शरणु सालगर के खिलाफ 99 लाख रुपए के चेक बाउंस की बाबत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक पर आरोप है कि वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लिए गए कर्ज की भाजपा विधायक ने अदायगी नहीं की।
पुलिस ने बताया है कि भाजपा विधायक ने अपने दूर के रिश्तेदार से विधानसभा चुनाव में खर्चों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता मांगी थी। जनवरी और फरवरी 2023 के बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने अपने दूर के रिश्तेदार से कई रिश्तों में कर्ज की राशि प्राप्त की थी। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने लिए गए कर्ज की अदायगी 6 महीने के भीतर भुगतान करने का आश्वासन भी दिया था।
एफआईआर में बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने 2 साल तक पैसे वापसी का इंतजार किया, लेकिन बार-बार याद दिलाने के बावजूद भाजपा विधायक ने जब उधार ली गई राशि लौटाने की तरफ जरा भी रुचि नहीं दिखाई तो 14 सितंबर 2025 को बुलाई गई वरिष्ठ लोगों की बैठक में विधायक ने देनदारी स्वीकार करते हुए 99 लाख रुपए का चेक जारी किया।
जब शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्य 16 सितंबर को विधायक के घर इस बात की पुष्टि करने के लिए गए कि क्या चेक जमा किया जा सकता है या नहीं? तो विधायक ने कथित तौर पर आक्रामक व्यवहार किया और धमकी दी।