राहुल गांधी के पड़ोसी बने भाजपा के अध्यक्ष- बगल में मिला बंगला
राहुल गांधी के पड़ोसी बने भाजपा के अध्यक्ष- बगल में मिला बंगला , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी के पड़ोसी बन गए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की बगल में भाजपा अध्यक्ष को बंगला आवंटित किया गया है
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी के पड़ोसी बन गए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की बगल में भाजपा अध्यक्ष को बंगला आवंटित किया गया है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को राजधानी दिल्ली में रहने का ठिकाना मिल गया है। राजधानी दिल्ली के 9 सुनहरी बाग रोड वाला बंगला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को आवंटित किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को मिला यह बंगला टाइप एक श्रेणी का है जो तीन एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह केंद्र सरकार के सर्वाधिक विशेष और उच्च स्तरीय आवासों में से एक है। इस तरह के बंगले शीर्ष संवैधानिक एवं राजनीतिक पद वाले लोगों को ही आवंटित किए जाते हैं।
राजधानी दिल्ली के वीआईपी इलाके में स्थित इस बंगले की बगल में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी आवास है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को आवंटित हुआ यह बंगला आधुनिक और सुरक्षित जीवन शैली के लिए जरूरी तमाम सुख सुविधाओं से लैस है।