नहीं रहे पूर्व CM व पूर्व केंद्रीय मंत्री- शिबू सोरेन ने ली अंतिम सांस
केंद्रीय मंत्री रह चुके शिबू सोरेन आज सवेरे इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।;
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके शिबू सोरेन का निधन हो गया है। सोमवार को राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली है।
सोमवार को राज्यसभा सांसद और झारखंड के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री रह चुके शिबू सोरेन आज सवेरे इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।
पिछले काफी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे शिबू सोरेन राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शिबू सोरेन का इलाज कर रही थी।
कई दिनों से शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री को ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था, जिसके चलते उनके शरीर के बाएं हिस्से में पैरालिसिस हो गया था।
गुरु जी के नाम से जाने पहचाने जाने वाले 81 साल के शिबू सोरेन किडनी की बीमारी से भी जूझ रहे थे, 1 साल से डायलिसिस पर रहने वाले शिबू सोरेन डायबिटीज की बीमारी से भी पीड़ित थे।
उनके निधन की जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने एक्स पर किये ट्वीट के माध्यम से की है।