कांग्रेस ने खेला SC कार्ड-MLA को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

कांग्रेस हाई कमान ने हिमाचल प्रदेश में दलित कार्ड खेलते हुए मौजूदा विधायक को पार्टी की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Update: 2025-11-23 05:47 GMT

शिमला। कांग्रेस हाई कमान ने हिमाचल प्रदेश में दलित कार्ड खेलते हुए मौजूदा विधायक को पार्टी की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने तीसरी बार विधायक बने एमएलए पर विश्वास जताते हुए उनको संगठन की कमान सौंपी है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश अध्यक्ष के मामले में एससी कार्ड खेलते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र की रेणुका जी सीट से तीसरी बार विधायक बने विनय कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की जगह संगठन की कमान संभालने वाले विनय कुमार सिरमौर जनपद की श्री रेणुका जी सीट से तीसरी बार लगातार विधायक बने हैं।

22 नवंबर को उन्होंने डिप्टी स्पीकर पर इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त किए गए विनय कुमार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। बताया जा रहा है की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए विधायक विनय कुमार का नाम डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री ने आगे बढ़ाया था जिसका मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है।

Tags:    

Similar News