केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट- एक की मौत कई हुए घायल- मेटल एवं एसिड..
अस्पताल में भर्ती दो कर्मचारियों की हालत नाजुक होना बताई जा रही है।
पालघर। केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौत हो गई है। विस्फोट में घायल हुए चार मजदूरों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने फैक्ट्री में लगी आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया है। अस्पताल में भर्ती दो कर्मचारियों की हालत नाजुक होना बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के पालघर जनपद के जप उद्योग नगर स्थित लिंबाणी साल्ट केमिकल कंपनी में की जा रही रासायनिक प्रक्रिया के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। ब्लास्ट होते ही फैक्ट्री में चारों तरफ बुरी तरह से हड़कंप मच गया।
धमाके की चपेट में आकर पांच मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा हुए अन्य कर्मचारियों द्वारा जब तक घायल हुए मजदूरों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया जाता, उस वक्त तक एक कर्मचारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हुए बाकी बचे चार मजदूरों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो कर्मचारियों की स्थिति नाजुक होना बताई गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया है।