तेंदुए के पैरों के निशान मिलते ही लोगों को अलर्ट करने को बांटे पर्चे
वन विभाग ने तेंदुए की ट्रैपिंग के लिए पांच कैमरे भी लगवाएं हैं।
लखनऊ। गन्ना संस्थान में तेंदुए के पैरों के नए निशान मिलने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने कैंट में लोगों को सतर्क करने के लिए पर्चे बांटे हैं, वन विभाग ने तेंदुए की ट्रैपिंग के लिए पांच कैमरे भी लगवाएं हैं।
वन विभाग की ओर से राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने के बाद बने खौफ के माहौल के बीच पब्लिक को अलर्ट करने के लिए पंपलेट वितरित करवाये है, तेंदुए की खोज में लगी वन विभाग की टीम को उसके पैरों के निशान गन्ना अनुसंधान केंद्र परिसर में दिखाई दिए थे।
तेंदुए के पैरों के निशान 6 से 7 इंच के हैं, तेंदुए को गन्ना अनुसंधान केंद्र के पास में इच्छुपुरी कॉलोनी के सामने सड़क पर जाते देखा गया था। देर रात गाड़ी में सवार होकर जा रहे एक व्यक्ति ने सड़क पार करते समय तेंदुए की फोटो भी क्लिक की थी।
मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने अब गन्ना अनुसंधान केंद्र के भीतर ही तेंदुए को दबोचने को अपना जाल फैलाया है, लोगों को सतर्क करने के लिए वन विभाग की ओर से इलाके में पर्चे भी बांटे गए हैं।