बागियों के तेवर से बैकफुट पर अनुप्रिया- केंद्रीय मंत्री ने कतरे पति...

छोड़कर जाने के मुहाने पर तैयार खड़े नेताओं को पार्टी में ही रोकने की यह एक रणनीति है।;

Update: 2025-07-04 11:45 GMT

लखनऊ। बागियों के तेवर और लाल होते देखकर बैक फुट पर आई केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल- एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने पति को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

उत्तर प्रदेश के साथ केंद्र की सत्ता में अपनी भागीदारी करने वाली अपना दल- एस की राजनीति में इन दिनों भारी उठा पटक मची हुई है। बागी नेताओं द्वारा हाल ही में बनाए गए अपना मोर्चा के आरोपों के बाद पार्टी नेताओं के लाल होते तेवर देख बैक फुट पर आई अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने असंतोष का कारण बने अपने पति आशीष पटेल को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने आशीष पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाकर अब उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है, इतना ही नहीं उनके साथ जौनपुर के वरिष्ठ नेता माता बदल तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त का अनुप्रिया पटेल ने संगठन में संतुलन साधने की कोशिश की है।

अनुप्रिया पटेल के इस फैसले को वैसे तो संगठनात्मक सुधार का नाम दिया जा रहा है, लेकिन राजनीति के जानकारी लोग इसे बागियों के तेवर शांत करने की कोशिश मान रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि पार्टी को छोड़कर जाने के मुहाने पर तैयार खड़े नेताओं को पार्टी में ही रोकने की यह एक रणनीति है।Full View

Tags:    

Similar News