आई लव मोहम्मद बवाल के बीच अब लगे आई लव बुलडोजर के होर्डिंग

आई लव बुलडोजर लिखे यह होर्डिंग राजधानी में कई सड़कों के किनारे लगवाए गए हैं।

Update: 2025-09-27 07:33 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली और कई अन्य स्थानों पर आई लव मोहम्मद को लेकर हुए बवाल के बीच अब राजधानी लखनऊ में आई लव बुलडोजर लिखे होर्डिंग प्रकट हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता की ओर से यह होर्डिंग राजधानी के अनेक इलाकों में सड़कों किनारे लगवाए गए हैं।

शनिवार को उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद के बैनर एवं पोस्टर को लेकर मचे बवाल के बीच अब राजधानी लखनऊ में आई लव बुलडोजर लिखे होर्डिंग लगवाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित त्रिपाठी की ओर से लगवाए गए आई लव बुलडोजर लिखे यह होर्डिंग राजधानी में कई सड़कों के किनारे लगवाए गए हैं।

राजधानी के वीवीआईपी चौराहा, समता मूलक चौराहा और जानकीपुरम आदि राजधानी के कई इलाकों में आई लव बुलडोजर लिखें बोर्डिंग दिखाई दे रहे हैं।Full View

Tags:    

Similar News