करारी हार के बाद कांग्रेस में भगदड-इस्तीफे देने हुए शुरू- महिला..
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट में तरजीह दी जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।
पटना। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद सत्ता को दूर जाते हुए देखकर अब कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। इस्तीफे का दौड़ शुरू करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले से ही चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रही थी।
शुक्रवार को बिहार की महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
आलाकमान के ऊपर टिकट बंटवारे में महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शरबत जहां फातिमा ने कहा है कि पार्टी की ओर से मौजूदा चुनाव में टिकट बंटवारे में महिलाओं को केवल 8% प्रतिनिधित्व दिया गया जो दुखदाई है।
उन्होंने कहा है कि वह पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से महिला अध्यक्ष के पद पर थी, इस दौरान पार्टी की सभी महिला कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक जाकर खूब मेहनत की और महिलाओं की आवाज को उठाकर मैदान में संघर्ष किया गया।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट में तरजीह दी जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।
शरबत जहां ने कहा है कि उनसे पहले बिहार की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रही लीडर को चुनाव में टिकट दिए जाते रहे हैं, मगर मुझे टिकट नहीं दिया गया। उधर बिहार में चुनाव के बाद कांग्रेस के नाराज के गुट के नेताओं द्वारा भी पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय में धरना दिया जा रहा है।