AAP की झाड़ू ने किया विपक्ष का सफाया- कांग्रेस चौथे-पांचवें पर भाजपा
भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार वोटों के लिहाज से यहां पर 10000 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया है,
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। अकाली दल दूसरे, अकाली दल वारिस दे तीसरे, कांग्रेस चौथे और भाजपा पांचवें स्थान पर रही है।
पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत संधू ने 12091 वोटों से जीत हासिल की है, 42 649 वोट हासिल करने वाले हरमीत संधू चौथी मर्तबा इस सीट से विधायक चुने गए हैं।
दूसरे नंबर पर अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा 30558 वोटो के साथ दूसरे नंबर पर रही है। अकाली दल वारिस पंजाबी दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा को 19620 वोट मिले हैं, जिसके चलते वह तीसरे स्थान पर रहे हैं। 15078 वोटों के साथ कांग्रेस यहां पर चौथे नंबर पर रही है।
भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार वोटों के लिहाज से यहां पर 10000 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया है, उन्हें 6239 वोट मिले हैं। तरनतारन विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिली जीत को अरविंद केजरीवाल ने जनता की जीत बताते हुए कहा है कि यह मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है।