एक दंपति ने ट्रेन के नीचे कूदकर दे दी अपनी जान- मचा हड़कंप
इंस्पेक्टर विजय शिंदे के नेतृत्व में एक पुलिस दल मामले की जाँच कर रही है।;
नासिक, महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी तालुके में घोटी के निकट एक दंपति ने कल देर शाम नासिक से इगतपुरी जाने वाली ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।
घोटी पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान दिनेश देवीदास सावंत (38) और उनकी पत्नि विशाखा दिनेश सावंत के रुप में की गई है। दंपति घोटी शहर के सुधानगर में रहता था।
जानकारी मिलने पर घोटी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और पंचनामे के बाद दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस इंस्पेक्टर विजय शिंदे के नेतृत्व में एक पुलिस दल मामले की जाँच कर रही है।आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस दुर्घटना के कारण इगतपुरी और घोटी क्षेत्र के लोगों में तनाव का माहौल है।