मुज़फ्फरनगर में भारत विकास परिषद का भव्य दीपावली मिलन समारोह
भारत विकास परिषद, मेन शाखा, मुज़फ्फरनगर में दीपोत्सव उमंग, गीत, नृत्य और उपहारों के साथ मनाया गया — पारिवारिक माहौल में झलकी एकता की झलक।
मुज़फ्फरनगर। भारत विकास परिषद, मेन शाखा मुज़फ्फरनगर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन आज बड़े हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् से हुई, जिसके बाद परिषद के सभी पदाधिकारी और सदस्य दीपोत्सव के इस पर्व को उल्लास, उमंग और एकता के साथ मनाते दिखे।
शुभारंभ में पंचदेव आराधना की गई, जिसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लग गई।
कार्यक्रम में रामायण पर प्रश्नोत्तरी, सरप्राइज गेम, अंताक्षरी जैसे मनोरंजक सत्र हुए, जिनमें सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजीव त्रिखा ने गीतों के माध्यम से महफिल में रंग भर दिया, वहीं अनिल शर्मा ने दीपावली पर कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया।
तनीषा और काव्या की सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। छोटी बच्ची रितिका पांडे की प्यारी कविता ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवारों को विशेष दीपावली उपहार प्रदान किए गए। सरप्राइज गेम का संचालन वंदना शर्मा एवं नवनीत गुप्ता ने किया, अंताक्षरी का संचालन सुनीता शाह ने,
और रामायण प्रश्नोत्तरी का संचालन डॉ. अंजली गर्ग ने किया।
दीपोत्सव की इस शानदार रूपरेखा के निर्माण का श्रेय शाखा सचिव नवनीत गुप्ता एवं नीरज सिंघल को गया।
कार्यक्रम संचालन डॉ. अंजली गर्ग और नवनीत गुप्ता ने किया।कार्यक्रम के समापन पर सार्थक एनजीओ की ओर से के.पी. राठी ने सभी सदस्यों को चांदनी पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक धीरज उपाध्याय, के.पी. राठी, नितिन गर्ग, राजीव त्रिखा, प्रीतिवर्धन शर्मा, यशपाल अरोड़ा रहे।
कार्यक्रम में मनोज शर्मा, राहुल कुशवाहा, दीपक गर्ग, अरुण मित्तल, सुखबीर सिंह, मनोज राठी, आशुतोष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अशोक सिंघल (संरक्षक), हर्षवर्धन जैन (संरक्षक), बृजभूषण गुप्ता, राजेंद्र सैनी, नीरज गुप्ता, डॉ. बी.के. आत्रे, बृजमोहन शर्मा, विनय गर्ग, विपिन पवार, राजकुमार गुप्ता, अनिल शर्मा आदि।
शाखा के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने दीपावली पर्व पर अपने आशीर्वचन देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों ने गरमागरम स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।