BJP से बाहर किए गए नेता का अब दूसरी डांसर के साथ गंदी हरकत का...
बब्बन सिंह इस वीडियो में डांसर का हाथ पकड़ते दिखाई दे रहे हैं।;
बलिया। डांसर के साथ लटके झटके लेते हुए सुर्खियां बटोरने वाले बब्बन सिंह रघुवंशी का अब दूसरी डांसर के साथ अश्लील हरकतों का वीडियो सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी से बाहर किए गए बब्बन सिंह इस वीडियो में डांसर का हाथ पकड़ते दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार को भारतीय जन ता पार्टी से निकाल कर बाहर किए गए दिल फेक नेता बब्बन सिंह का एक और वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में डांसर प्रेमी बब्बन सिंह एक डांसर का हाथ पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पास में बैठा हुआ व्यक्ति डांसर पर नोटों की बारिश कर रहा है।
भारतीय जनता पार्टी से निकाल कर बाहर किए गए चीनी मिल सहकारी रसड़ा बलिया के उपसभापति बब्बन सिंह वायरल हो रहे वीडियो में गंदे इशारे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है? अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
उल्लेखनीय है बलिया के भाजपा नेता रहे बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें बबन सिंह डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे थे।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही चारों तरफ बवाल मच गया था। डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आई भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की फजीहत कराने वाले बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
भाजपा प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बीते दिन बब्बन सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की चिट्ठी जारी कर दी थी